देश featured

2019 में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियां करेंगी महागठबंधन!

mani shankar aiyer 2 2019 में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियां करेंगी महागठबंधन!

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद पूरा विपक्ष अब एकजुट होने की तैयारियां कर रहा है। यूपी जैसे राज्य में गठबंध के बाबजूद शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ज्यादा परेशान है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार विजय मणिशंकर अय्यर ने का कहना है कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अकेले मोदी के विजय रथ को नहीं रोक पाएगी।

mani shankar aiyer 2 2019 में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियां करेंगी महागठबंधन!

लोकसभा के लिए बनेगा गठबंधन!

अय्यर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करना होगा। साथ ही कहा कि अब विपक्ष को 2019 के चुनावों पर नहीं बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियां कर लेनी चाहिए।

परिवर्तन की जरूरत

विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाव खड़े हो रहे हैं। कई नेता पहले ही राहुल का अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर चुके हैं। अब अय्यर ने कहा, “अब वक़्त की जरूरत है कि कांग्रेस के नेतृत्व में परिवर्तन होने चाहिए देश की राजनीति में हमारे साथ जो हैं वो घटते जा रहे हैं।”

गौरतलब है कि 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सिर्फ पंजाब में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई है।

Related posts

साइबर क्राइम से बचने में मददगार बनेंगे तीन ऑप्शन, अब मार्केट में आया साइबर इंश्योरेंस

Trinath Mishra

जिलाधिकारी के सामने समाधान दिवस में छलका सत्तापक्ष के विधायक का दर्द

mahesh yadav

बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का काम देखकर मुख्‍यमंत्री योगी ने कही बड़ी बात

Shailendra Singh