पंजाब

अस्पताल में भर्ती मां के साथ आई लड़की से दुष्कर्म, 7 साल की कैद

crime 1 अस्पताल में भर्ती मां के साथ आई लड़की से दुष्कर्म, 7 साल की कैद

पंजाब। पंजाब के पीजीआइ में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां पीजीआइ में इलाज कराने आई महिला के साथ उनकी नबालिग बेटी आई हुई थी। जिसे अपराधी बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया जिसके बाद उसने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिसके पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और आरोपी को महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी कोर्ट ने सात साल की सजु सुनाई है और आरोपी पर एक लाख पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने ये धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। वही अगर दोषी जुर्माने की राशि नहीं चुका पाता है तो उसे एक साल और कैद की सजा काटनी होगी।

crime 1 अस्पताल में भर्ती मां के साथ आई लड़की से दुष्कर्म, 7 साल की कैद

 

दरअसल पिछले साल 23 जुलाई को पीजीआइ चौकी को दी शिकायत के मूलरूप से अमृसर निवासी महिला ने बताया की वह पीजीआइ में इलाज कराने आई हुई थी। महिला के साथ उसकी बेटी भी उसकी देखभाल के लिए आई हुई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया की आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Related posts

निगम टीम और पुलिसवालों पर झुग्गी वालों ने की पत्थरबाजी

kumari ashu

पंजाब: ईडी ने कसा बिजली मंत्री के बेटे पर शिकंजा, अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन का आरोप

Breaking News

नवम्बर में हरियाणा सरकार के GST में 33% की हुई वृद्धि

Trinath Mishra