देश

दिल्ली के प्रीत विहार में वी3 एस मॉल के पास युवक की हत्या

v3s delhi दिल्ली के प्रीत विहार में वी3 एस मॉल के पास युवक की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनों-दिन राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरूवार की रात एक बार फिर से राजधानी में खुलेआम गोलियां चली। दरअसल दिल्ली के प्रीत विहार के V3S माल के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही व्यक्ति की मौत हो गई।

v3s delhi दिल्ली के प्रीत विहार में वी3 एस मॉल के पास युवक की हत्या

मिल रही जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपने किसी काम से दोस्तों के साथ प्रीत विहार आया था। जैसे ही वो मॉल के बाहर कार से निकला बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। मृतक का नाम विशाल सूरी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोस्तों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि राजधानी की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गत दिनों मेट्रो में महिला का फांसी पर लटका शव भी मिला था।

Related posts

पर्रिकर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह का दौर, सीएमओ ने किया खंडन

lucknow bureua

इलेक्शन कमीशन बन गया है धृतराष्ट्र : अरविंद केजरीवाल

shipra saxena

कावेरी विवाद: तमिलानाडु को 177.25 टीएमसी पानी देने का फैसला

Rani Naqvi