नई दिल्ली। दिल्ली के अमन विहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। दरअसल दिल्ली के अमन विहार में एक शख्स ने पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी करने के लिए अपने ही बच्चों की सुपारी दे दी। तीन बच्चों में एक बेटी की हत्या भी करवा दी। इससे पहले की वो अपने दो और बच्चों को मौत के घाट उतरवाता पुलिस ने उसे गिरप्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के अमन विहार के रहने वाले धर्मवीर की पत्नी की हेपेटाइटिस बी की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उसका अफेयर दूसरी महिला के साथ होव गया। महिला ने धर्मवीर से कहा कि वो शादी करने के लिए तैयार है लेकिन वो उसकी पहली पत्नी के बच्चों की देखभाल नहीं करेगी। और न ही उनके साथ रहना चाहती है।
बता दें कि प्यार में पागल हो चुके दर्मवीर ने अपने तीनों बच्चों को मारने की साजिश रच डाली। उसने बच्चों को मारने के लिए अपने भतीजे को 30 हजार रूपए दिए और बच्चों को एक-एक कर मारने की सुपारी दे दी। इस तरह संजय ने धर्मवीर की बेटी की हत्या कर दी हत्या के बाद धर्मवीर बेटी की लाश को ठिकाने लगाने ही वाला था कि पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी खबर दे दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तनीशा के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने धर्मवीर और संजय को गिरफ्तार कर लिया। संजय ने बताया कि उसने तनीशा की हत्या टीवी देखते हुए की थी। वारदात के वक्त धर्मवीर ने बेटी को पकड़ा हुआ था। तभी संजय ने उसका गला दबा दिया।