Breaking News featured देश राज्य

मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित पर अगले महीने तय होंगे आरोप

arop मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित पर अगले महीने तय होंगे आरोप

मुंबई। साल 2008 में मालेगांव में हुए विस्फोट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी सात फरवरी को आरोप तय करेगी, जिसके लिए मामले को सूचीबद्ध किया जा चुका है। मामले की सुनवाई को सात फरवरी तक के लिए न्यायाधीशों की कमी के चलते टाला गया है। आपको बता दें कि अदालत ने पिछले साल 27 दिसंबर को इस मामले में आरोपियों को बरी करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि अदालत ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम और मकोका की कुछ धाराएं हटा दी थी, जिनके तहत उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।arop मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित पर अगले महीने तय होंगे आरोप

वहीं इससे पहले 27 दिसंबर को साल 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाके में लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा, रमेश उपाध्याय और अजय राहिकर को मकोका में बरी कर दिया गया था। इसके बाद सभी आरोपियों पर यूएपीए के तहत मुकदमा चलेगा। अदालत ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और बाकी के आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश के आरोप तय किए गए थे। आपको बता दें कि मालेगांव धमाके के आरोपी कर्नल पुरोहित इस समय बेल पर बाहर हैं। तालोजा जेल से रिहा होने के बाद सेना की दक्षिण कमान यूनिट को रिपोर्ट की गई थी। हालांकि कर्नल पुरोहित पर अनुशासनात्मक और निगरानी प्रतिबंध लागू रहेगा।

इसके अलाव कर्नल पुरोहित को उनको किसी सक्रिय ड्यूटी पर नहीं तैनात किया गया है और उनकी आवाजाही पर भी कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। बताते चलें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव बम धमाका मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत छह आरोपियों पर आतंकवाद के आरोपों में मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। इस दौरान कोर्ट ने कहा था कि वे एजेंसी की इस दलील को स्वीकार कर रही है कि वे एक ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ बनाना चाहते थे और धमाके को इसी लक्ष्य के तहत अंजाम दिया गया था।

Related posts

3 दिवसीय दौरे के लिए इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी

Pradeep sharma

मोदी ने जन्माष्टमी पर राष्ट्र को दी बधाई

bharatkhabar

त्रिवेंद सिंह रावत होंगे उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री

kumari ashu