featured देश राज्य

तमिलनाडु और केरल के बाद अब ओखी तुफान ने किया मुंबई का रूख

maharashtra

मुंबई। तमिलनाडु और केरल में तबाही मचाने वाले ओखी तुफान ने अब मुंबई का रूख कर लिया है। इसके चलते मुंबई में हाईवे पर ओले गिरने की खबर है। वहीं रात से लगातार बारिश भी जारी है। ओखी के कारण मुंबई में एतिहात बरतते हुए मुंबई के आस पास के इलाकों में छुट्टी घोषित करते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

maharashtra
maharashtra

बता दें कि ओखी को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश की आशंका जताई थी और बीते सोमवार की रात से ही मुंबई में इसका नजर आने लगा था। बीएमसी की ज्यादा आपदा प्रबंधन यूनिट ने चक्रवात ओखी के असर को देखते हुए समुंदर में हाई टाइड की संभावना जाहिर की है। आपदा प्रबंधक विभाग का कहना है कि ओखी की वजह से समुंद्र में देर रात को 5 मीटर लंबी लहरे उठ सकती हैं।

वहीं ओखी के प्रकोप से महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात भी नहीं बच पाएगा। इसके चलते गुजरात में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस च्रकवात ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अभी तक लापता हैं।

Related posts

जाने कौन है राजीव धवन, क्यों अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट में फाड़ा था नक्शा

Rani Naqvi

सीएम रावत ने कैन प्रोटेक्ट फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘‘मेरी माँ स्वस्थ माँ‘‘ कार्यक्रम को संबोधित किया

Rani Naqvi

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- भारत को कब मिलेगी इस बीमारी से निजात

Aman Sharma