मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तबियत अचानक खराब हो गई है और इस समय उनका इलाज अमेरिका में चल रहा है। खबरों की मानें तो एक रिएलिटी शो के दौरान उनके कंधे में अचानक दर्द उठा जिसके बाद आनन-फानन में अमेरिका चली गई थी जहां उनका इलाज चल रहा है। हालाकि उनके पति राम नेने खुद भी एक डॉक्टर है लेकिन डॉक्टर्स का सेकेंड ओपीनियन लेने के लिए माधुरी अमेरिका पहुंची हैं।
गौरतलब है कि माधुरी आजकल एक रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कंधे की समस्या से परेशान होकर माधुरी ने लंबी छुट्टी ली है। इस खबर के मीडिया में आते ही माधुरी के प्रशंसक काफी परेशान है और वो उनके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहें हैं।