लखनऊ। यूपी में बाढ़ से बिगड़े हालात से कई लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच योगी सराकरा के एक कैबिनेट मंत्री भी बारिश की वजह से बहुत परेशान हैं। लखनऊ को एक मंत्री ने अपने घर की छत टपकने की शिकायत की है। ये चौकाने वाली जानकारी योगी कैबिनेट में स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने खुद ही दी। सिद्धार्थ ने ट्वीट के जरिए दी है उन्होंने ट्वीट में अपने खराब घर की हालत दिखाते हुए लिखा की मंत्री के घर की ये दयनीय हालत है।
बता दें कि सिद्धार्थ सिंह ने जो ट्वीट किया है उसके साथ उन्होंने अपने घर की खस्ता हालत की एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में उनके सरकारी घर की छत से पानी टपकता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी घर की छत की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे नाराज होकर मंत्री ने खुद इसका वीडियो बनाया और ट्वीट के जरिए शेयर किया।