लुधियाना। एक तलाकशुदा औरत का रॉंग नंबर से बात करवना उसकी इज्जत के लिए खतरनाक साबित हो गया। महिला को एक दिन अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर उस अनजान युवक से उनकी लंबी बातें होने लगीं। उसकी बातों से इतनी प्रभावित हो गई कि उससे प्यार करने लगीं, लेकिन प्यार के बदले उसे जो मिला उसने कल्पना भी नहीं कि होगी।
युवक ने महिला को एक होटल में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। युवक ने अपने एक और दोस्त को होटल बुलाया और महिला के साथ जबरदस्ती कर संबंध बनवाए। दोनों युवक 18 साल के हैं।पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
महिला का अपने पति से 10 महीने पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वो अपने दो बच्चों के साथदशमेश नगर में रह रहीं थीं। उसे अमनदीप नाम के लड़के का फोन आया जिसे वो जानती तक नहीं थी। दोनों के बीच बातें बढ़ने लगी। उनसने अमन दीप को बताया कि वो तलाकशुदा है। उसने उसे होटल के कमरे में बुलाया और संबंध बनाया और अपने दोस्त से दुष्कर्म कराया।
इन सबके बाद जब महिलाने शादी की बात रखी तो वो साफ मुकर गया।यही नहीं दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।