बिहार

विधान परिषद चुनावः राजग व महागठबंधन के खाते में गई दो-दो सीटें

bihar 5 विधान परिषद चुनावः राजग व महागठबंधन के खाते में गई दो-दो सीटें

पटना। यूपी सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली शानदार कामयाबी के बाद बिहार में भी विधान परिषद की चार सीटों के चुनाव में से दो सीट राजग के खाते में वहीं दो सीट जदयू के खाते में गई है।

bihar 5 विधान परिषद चुनावः राजग व महागठबंधन के खाते में गई दो-दो सीटें

गया स्नातक सीटे से विधान परिषद के सभापति भाजपा प्रत्याशी अवधेश नारायम सिंह ने एक बार फिर से अपना जलवा बरकार रखते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के पुनीत कुमार सिंह और कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार सिंह को हराया। जबकि गया की ही शिक्षक सीट से रालोसपा के संजीव श्याम सिंह विजयी हुए। उनके मुकाबले लोजपा के डीएन सिन्हा रहे। राजद यहां तीसरे स्थान पर रहा। संजीव श्याम सिंह गत वार यहां से निर्दलीय जीते थे। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के संजीव कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे रहकर जीत हासिल की।

संजीव कुमार सिंह ने कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटत्तम प्रतिद्धंदी भाजपा के प्रो. जगदीशचंद्र को हराया। संजीव सिंह को 5674 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के जगदीशचंद्र को 1953 मतों से संतोष करना पड़ा। निवाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसी निर्वाचन क्षेत्र सीट के लिए कुल 14064 में 12012 वोट डाले गए। इनमें वैध मतों की संख्या 11029 पाई गई तथा 983 वोत खारिज हुए।

उधर गया में रालोसपा क श्याम सिंह को आठवें चरण की गिनती के बाद जीत हासिल हुई। गया की दोनों सीटों के लिए हुए चुनावों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया के मतदाता शामिल हुए है।

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सभापति अवधैस नारायण सिंह चौथे चरण की गिनती के बाद विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंदी राजद के पुनीत सिंह को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि सारण से पूर्व मंत्री और हम प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें जदयू के डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव दो हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी।

Related posts

नए शिक्षकों की भर्तियां करेगा विवि सेवा आयोग-कैबिनेट फैसला

mohini kushwaha

पाटलिपुत्र से लालू की बेटी मीसा को फिर मिला हार, रामकृपाल ने किला किया फतह

bharatkhabar

बकरीद पर क्रूर हत्या न करने का अनुरोध, पेटा ने जारी किया शाकाहारी होने का निवेदन

bharatkhabar