मनोरंजन

दिलीप कुमार की फिर बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती, सेहत में फिलहाल सुधार

bollywood, legend actor, dilip kumar, admitted, leelavati hospital, mumbai

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर नेता दीलिप कुमार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। जिसकी वजह से बुधवार को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया को बताते हुए दिलीप कुमार की करीबी उदयतारा ने बताया कि डिहाइड्रेशन के चलते 94 वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके कई टेस्ट किए गए फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। दिलीप के एक और रिश्तेदार के हवाले से बताया गया कि उन्हें डिहाइड्रेशन के चलते अस्पताल लाया गया। वो अस्पताल के सामान्य कमरे हैं उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया।

bollywood, legend actor, dilip kumar, admitted, leelavati hospital, mumbai
dilip kumar admitted hospital

बता दें कि दिलीप के रिश्तेदार का कहना है कि दिलीप अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हान ने बताया कि दिलीप कुमार चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। दिलीप कुमार को पिछले साल दिसंबर में भी बुखार और पैरों में सूजन के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के अस्वस्थ होने की खबर सार्वजनिक होने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं होने लगीं। उनके चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

साथ ही लता श्रीनिवासन ने ट्वीट किया कि दिलीप कुमार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनको किडनी संबंधी परेशानी है वो आईसीयू में नहीं हैं और स्थिर है। अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि दिलीप कुमार साहब की सेहत के लिए दुआ और वो बहुत जल्द ठीक हो जाएं।

Related posts

जल्द दुल्हन बन सकती हैं सोनम कपूर, जोधपुर में लोकेशन हुई बुक

Vijay Shrer

अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है : सोनाक्षी सिन्हा

shipra saxena

तैमूर अली खान को मिली गर्लफ्रेंड, घूम रहे हैं यहां

mohini kushwaha