Breaking News featured धर्म

जाने 12 राशियों के लिए विजयादशमी पर पूजन का विधान

dussehra 4 जाने 12 राशियों के लिए विजयादशमी पर पूजन का विधान

नई दिल्ली। विजयादशमी का पर्व हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार कई तरह की मान्यताओं और परम्पराओं को जन्म देता है। इसदिन हर इंसान ईश्वर की आराधना करता है। पूजा-पाठ भक्तिभाव से कर वह अपने लिए पुण्य अर्जित करने की कामना रखता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए अलग अलग राशियों के लिए अलग-अलग पूजा का विधान और मंत्र के साथ तरीके होते हैं। हम लोगों के बीच 12 राशियों में जीवन चक्र चलता है। इन्ही 12 राशियों का संबंध हर एक मनुष्य से होता है। आईये जानते हैं विजयादशमी पर ये 12 राशियों के लोगों के किस तरह करना चाहिए पूजन।

dussehra 4 जाने 12 राशियों के लिए विजयादशमी पर पूजन का विधान

1- मेष राशि के जातकों को भगवान श्रीराम का पूजन करना चाहिए। इस पूजन के लिए ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
2- वृषभ राशि के जातकों के लिए भगवान हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। इसके लिए जातक को ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
3- मिथुन राशि के जातकों को भगवान श्रीराम की शरण में जाना लाभप्रद होता है। इस दिन राम दरबार में जाकर जातक को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
4- कर्क राशि के जातक को भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना करनी चाहिए। इस दिन जातक को मंदिर में जाकर सीता-राम को मीठा पान अर्पित करना चाहिए।
5- सिंह राशि के जातकों को श्री राम का पूजन करना चाहिए। इस दिन जातकों को ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
6- कन्या राशि के जातकों को भगवान हनुमान की आराधना करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को ‘ॐ शर्वाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
7- तुला राशि के जातकों को लिए भगवान श्री राम की आराधना करना लाभकारी होता है। इस राशि के जातकों को राम दरबार में शहद चढ़ाना चाहिए।
8- वश्चिक राशि के जातकों के लिए हनुमान की की आराधना फलदायी होती है। इस राशि के जातकों को हनुमान जी पर चमेली का तेल या इत्र चढ़ाना चाहिए।
9-धनु राशि के जातकों के लिए तुलसी की आराधना लाभकारी होती है। इस राशि के जातको को तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करना चाहिए।
10- मकर राशि के जातकों के लिए भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना करनी चाहिए। इस दिन जातक को मंदिर में जाकर सीता-राम को मौली चढ़ाना चाहिए।
11- कुंभ राशि के जातकों के लिए हनुमान की की आराधना फलदायी होती है। इस राशि के जातकों को ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करना चाहिए।
12- मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीराम की शरण में जाना लाभप्रद होता है। इस दिन राम दरबार में जाकर जातक को राशि के जातकों को मेहंदी चढ़ानी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के इस उपायों के जरिए इस राशि के लोगों को बड़ा लाभ मिलता है। विजयादशमी के इस पावन पर्व पर आप अपने ग्रहों की शांति के लिए भगवान की शरण में जाकर उपाय करें। अपने अपराधों के लिए क्षमा याचना करें । जीवन में आप अपार सफलता प्राप्त करेंगे। क्योंकि पर्व आपके जीवन में उल्लास के साथ सुख की अनुभूति प्रदान करते हैं।

Related posts

भारत में नहीं दिखेगा साल का पहला सूर्यग्रहण

kumari ashu

सीएम रावत के निर्देश पर  कोरोना वायरस से निपटने के लिए एसडीआरएफ मदद से 85 करोङ रूपए जारी किए गए 

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

bharatkhabar