देश

लैंडिंग के वक्त यात्री ने फ्लाइट में मचाया बवाल

लैंडिंग के वक्त यात्री ने फ्लाइट में मचाया बवाल

एयर एशिया की दिल्ली-रांची फ्लाइट में एक युवक का बवाल मचाने का मामला सामने आया है। युवक ने रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने से पहले फ्लाइट का गेट खोलने का प्रयास किया है। सिरफिरे यात्री की इस हरकत में किसी भी यात्री भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सिरफिरे यात्री ने फ्लाइट लैंड होने से पहले ही विमान का एग्जिट गेट खोलने का प्रयास किया। इस दौरान यात्री ने फ्लाइट में यात्री ने जमकर हंगामा मचाया।
लैंडिंग के वक्त यात्री ने फ्लाइट में मचाया बवाल
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षी में लगी सीआईएसएफ ने स्थानीय डोरंडा थाने की संबंधित मामले की जानकारी दी है कि एक यात्री ने फ्लाइट में जमकर हंगामा मचाया है। जानकारी के अनुसार इस यात्री मानसिक रूप से परेशान है। यात्री को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। जानकारी है कि यह यात्री विमान में विमान के सदस्यों के साथ बदसलूकी कर रहा था। जिसके बाद उसने विमान का एग्जिट गेट खोलने का प्रयास भी किया। आरोपी यात्री का नाम मोहम्मद आफताब बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने अपनी  हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा है कि आरोपी यात्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने आरोपी यात्री के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। आपको बता दें कि एग्जिट गेट कंप्यूटर द्वारा खुलता है इसलिए यात्री के बवाल करने के बाद भी वह गेट नहीं खोल पाया।

Related posts

अमरनाथ हमले के बाद हरियाणा में दिखी बजरंग दल की गुंडागर्दी

Pradeep sharma

अब खुलेगी पोल, किन लोगों का स्विस बैंक में है काला धन जमा

Rani Naqvi

देश में कोरोना के केस 50 लाख के पार, 90,123 नए केस आए सामने

Samar Khan