मनोरंजन

जानिए बिग बॉस सीजन-10 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारें में…..

collarge radhe ma 2 जानिए बिग बॉस सीजन-10 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारें में.....

दिल्ली में जन्में राज महाजन संगीतकार, गीतकार, कवि, एक्टर, गायक और टीवी होस्ट हैं। कुछ समय पहले इनका सिल्वर स्क्रीन पर एक टॉक -शो ‘म्युजिक मस्ती विद राज महाजन’आया करता था। राज शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी से अलगाव के कारण अपने परिवार से अलग रहते हैं और इनके 2 बच्चें भी है। राज महाजन की वैवाहिक जिन्दगी बहुत ही विवादित रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज अपनी शादी के बाद से ही अपनी दबंग पत्नी और ससुरालवालों द्वारा मानसिक शोषण और साजिशों का शिकार होते रहें हैं।

raj_mahajan

ऐसा कहा जाता है कि काफी समय पहले राज को अपने ससुराल वालों के काले कारनामों और बेहूदी करतूतों के बारे में पता चल गया था जिसकी वजह से राज ने अपने ससुराल वालों से कई साल पहले नाता तोड़ लिया था। बदले की भावना के चलते राज के ससुराल वालों ने राज का घर बर्बाद कर दिया और राज के फ्लैट उनकी दबंग पत्नी ने कब्जा करके राज को फ्लैट से बाहर निकलवा दिया। दबंग पत्नी कभी राज को सरेआम कभी गालियाँ देती थी तो कभी राज पर अपने ही घर में चोरी का इल्जाम लगाकर पुलिल थाने में शिकायत की तो कभी राज पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाया।

अपने संगीत के जादू से लोगों को मंत्र-मुग्ध करने वाले राज की अपने ही घर में काफी दुर्गति हो गई थी। फिलहाल पत्नी की दबंगई से परेशान राज ने मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक का केस फाइल कर दिया है। लेकिन हाल ही में राज महाजन ने जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर फेसबुक लाइव के माध्यम से ‘गधे को घोड़ा बना दिया जाता है’ विवादित बयान दिया था जिसके चलते काफी सुर्खियां बटोरी थी।

                                                                                       अगले पेज में जानें 4 बार शादी कर चुके कबीर बेदी के बारे में

Related posts

तापसी पन्नू के घर मे बिजली की चोरी?

Kumkum Thakur

शाहरुख ने अनुभव सिन्हा को ‘तुम बिन 2’ के लिए शुभकामनाएं दी

bharatkhabar

‘बानी’ बनेंगी ”बिग बाॅस 10” विनर !

Anuradha Singh