September 7, 2024 7:55 pm
featured यूपी राज्य

जाने कैसे मिली राहुल-प्रियंका समेत 5 कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाज़त?

Capture 3 जाने कैसे मिली राहुल-प्रियंका समेत 5 कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाज़त?

लखीमपुर कांड में प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला बुलंदशहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। महिला कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर के बम्फर और बोनट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से निकलकर काला आम चौराहा ट्रेक्टर मार्च पहुंचा। यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका की रिहाई की मांग की थी।
बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध के बाद प्रियंका गांधी को रिहा किया गया। साथ ही साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 5 कांग्रेसी नेताओं को लखीमपुर जाने की भी अनुमति मुल गई है।

वहीं पी ऐ सी बटालियन में प्रियंका की नजरबंदी के दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। बत दें कि प्रियंका गांधी भी लखीमपुर पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए अड़ी रही उन्होंने साफ तौर पर कह दिया था कि चाहे मुझे 6 महीने या 1 साल हिरासत में रखा जाए। मैं लखीमपुर जाकर किसनों को परिवारों से मिले बिना वापस नहीं जाऊंगी।

LAKHIMPUR जाने कैसे मिली राहुल-प्रियंका समेत 5 कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाज़त?

वहीं आपको ये भी बताते चलें कि यूपी के लखीमपुर खीरी कांड में लगातार कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर सियासत अब चरम पर पहुंच गई है। पहले तक जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों को लखीमपुर नहीं जाने दिया जा रहा था। तो वहीं अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अब 5 अन्य लोगों को भी लखीमपुर जाने की इजाज़त दे दी गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल है। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने दी। यूपी प्रशासन ने कांग्रेस को लखीमपुर जाने की इजाज़त दे दी है। जिसके बाद वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts

अमेरिका ने सीरिया पर दागी 100 मिसाइलें, असद ने कहा- हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है

rituraj

भारत और चीन का विवाद एक नहीं बल्कि कई बड़े कारणों की वजह से हो रहा है, भारतीय होने के नाते आपको जरूर जानना चाहिए..

Mamta Gautam

देश पर हमला करने की प्लानिंग में हैं आतंकवादी, कर्नाटक पुलिस का हाई एलर्ट

bharatkhabar