दुनिया

जानिए…ये हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

emma morano जानिए...ये हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

रोम। इटली की महिला एम्मा मोरानो आज 117 साल की हो गई हैं। उन्हें 19वीं शताब्दी में जन्मी अंतिम जीवित व्यक्ति माना जाता है। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को उत्तरी इटली के पिडमोंट क्षेत्र में हुआ और वे अभी भी वहीं रहतीं हैं। मोरानो यूरोप की सबसे उम्रदराज महिला भी हैं जो 19वीं शताब्दी में पैदा हुई इस समय दुनिया की अकेली जीवित व्यक्ति हैं।

emma-morano

आज भी मोरानो का स्वास्थ्य भी काफी बढ़िया है। उनके हर रोज के खाने में अंडे जरूर शामिल होते हैं और उन्हें गाने गाना बेहद पसंद है। हर रोज वह एक ही समय पर सोने जाती हैं। खराब बर्ताव के कारण अपने पति को छोड़ने के बाद से ही मोरानो के सोने-जागने का यही तय समय चल रहा है। अब वह एक स्वतंत्र जीवन जी रहीं हैं।

इटली वासियों के 100 साल से ज्यादा जीने का राज?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार इटली 65 से अधिक आयु वाली सर्वाधिक आबादी वाला यूरोपीय देश है और इस मामले में वह दुनिया में दूसरे स्थान पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इटली वासियों के इतना अधिक जीने का असली राज क्या है? ज्यादा उम्र के जीने के कई कारण होते हैं। उनके मुताबिक पहला कारण है उन देशों में जहां नवजात शिशुओं के बचने की दर सबसे अधिक हैं, जहां बच्चों का उचित टीकाकरण किया जाता हो। साथ ही जहां का वातावरण स्वच्छ हो और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हालत में हों, वहां लोगों की लंबी आयु होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

Related posts

अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर पाकिस्‍तान में बने ‘गृहयुद्ध’ जैसे हालात, डरकर भागी पाकिस्‍तानी सेना

Rahul

सीरिया में संदिग्ध अमेरिकी हमले में 15 लोगों की मौत

Rahul srivastava

नासा की नई खोज, पृथ्वी से 4 गुना बड़ी है सुपर अर्थ, जीवन की है संभावना !

Rahul