मनोरंजन

शादी को लेकर ‘नर्वस’ हैं किश्वर मर्चेट

suyash kishwer शादी को लेकर 'नर्वस' हैं किश्वर मर्चेट

मुंबई। बिग बॉस से सुर्खियां बटोर चुके किश्वर और सुयश 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वो शादी से पहले नर्वस और उत्साहित भी है। किश्वर इस समय जी टीवी के थ्रिलर शो ‘ब्रह्मराक्षस’ में अपु के रूप में नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। किश्वर और सुयश की मुलाकात एक शो के दौरान 6 साल पहले हुई थी जिसके चलते ये दोनों एक्टर रिलेशन शिप में थे।

suyash-kishwer

किश्वर का कहना है कि शादी का दिन बस नजदीक ही है। मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि सुयश को अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुद को खुश नसीब समझती हूं। सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। बता दें कि इन दोनों की शादी काफी प्राइवेट अफेयर होगा। मेंहदी और संगीत सेरेमनी के बाद ये दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। हालांकि दोनों ने अपने हनीमून प्लान अभी तक लीक्रेट ही रखा हैं लेकिन खबरों की मानें तो दोनों यूरोप में शादी के बाद अपना हनीमून मनाएंगे।हालांकि कुछ दिन पहले ही किश्वर ने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर पार्टी रखी थी।

Related posts

तैमूर अली खान को मिली गर्लफ्रेंड, घूम रहे हैं यहां

mohini kushwaha

ऐसा दिखता है करीना का बेटा तैमूर

shipra saxena

बेटी सारा ने दी थी मम्मी करीना को किस करने की सलाह

Rani Naqvi