Breaking News featured दुनिया

सऊदी के किंग का शाही अंदाज रह गया धरा, सोने की एस्कालेटर हुई खराब

King of Saudi Arabia सऊदी के किंग का शाही अंदाज रह गया धरा, सोने की एस्कालेटर हुई खराब

रियाद। सऊदी अरब के किंग अपने शाही अंदाज के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनके शाही अंदाज इतने अलग होते है कि वो हर बार अपने इन अंदाजो से सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। फिर चाहे अपनी बेटी की शादी में सोने का कंबोर्ड गिफ्ट करना हो या फिर अपने महल की एक-एक वस्तु को सोने से जड़वाने का। इस बार भी वे अपने शाही अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे है, लेकिन इस बार उनका एक शाही अंदाज उन्ही को ही अखर गया।King of Saudi Arabia सऊदी के किंग का शाही अंदाज रह गया धरा, सोने की एस्कालेटर हुई खराब

दरअसल सऊदी के किंग सलमान अब्दुलाजीज बुधवार को रूस का दौरा करने के लिए मॉस्को पहुंचे थे। इस दौरे के लिए उन्होंने खास तौर पर अपने जम्बो प्लेन के लिए सोने की सीढ़ियों का निर्माण करवाया था, लेकिन यहीं सीढ़िया उनके इस शाही अंदाज को अखर गई। बता दें कि अपने जंबो प्लेन से उतरते वक्त उन्होंने जब सीढ़ियों पर कदम रखा तो उनकी वे सीढ़िया बीच में ही रुक गई।

एस्कालेटर के इस तरह रुक जाने का कारण उन्हें कुछ समझ में नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने एस्कालेटर के दोबारा चलने का इंतराज किया। लेकिन एस्कालेटर दोबारा न चलने के कारण उन्होंने थक-हार कर खुद ही सीढ़ियों से उतरना बेहतर समझा। बता दें कि इसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। किंग सलमान चार दिन के रूस दौरे पर है।

बताते चलें कि किंग सलमान रूस में अपने 1500 लोगों के स्टाफ के साथ और 800 किलों की फूड सप्लाई के साथ रूस पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान रूस और सऊदी अरब में कई अहम समझौतो पर हस्ताक्षर हो सकते है, जिसमें अत्याधुनिक हथियार भी शामिल है।

Related posts

तेलंगाना से अगवा टीआरएस नेता की नक्सलियों की हत्या, शव बरामद

bharatkhabar

चीन को घेरने के लिए भारत का पैतरा, भूटान दौरे पर गए सेना प्रमुख और डोभाल

Vijay Shrer

ऑस्कर पुरस्कार 2018: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में शुरू हुआ ऑस्कर पुरस्कार समारोह

Rani Naqvi