Breaking News featured दुनिया

पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

skynews putin kim jong un north korea 4203460 पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

मॉस्को।  एक तरफ अमेरिका समेत पूरी दुनिया किम-जोंग के खिलाफ है तो वहीं रूस के राष्ट्रपति ने अलग ही राह पकड़ ली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन की तारीफों के पुल बांधे हैं। पुतिन ने किम-जोंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक सक्षम और परिपक्व नेता है। साथ ही पुतिन ने कोरियाई प्रायद्वीप पर बनी हुई युद्ध की स्थिति को कम करने के लिए किम-जोंग-उन की तारीफ की। skynews putin kim jong un north korea 4203460 पुतिन ने बांधे किम की तारीफों के पुल, कहा- किम एक सक्षम और परिपक्व नेता

गौरतलब है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने मिसाइल परीक्षणों और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर उत्तर कोरिया पर कई सारे प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप भी लगातार किम जोंग-उन पर हमलावर नजर आते रहे हैं। इस बीच रूस की टॉप मीडिया हस्तियों से बातचीत करते हुए पुतिन ने किम को पूरी तरह से सक्षम और परिपक्व नेता करार दिया है।  पुतिन ने कहा है कि उत्तर कोरिया के शासक के पास परमाणु क्षमता और वैश्विक स्तर पर मारक मिसाइलें हैं। पुतिन के मुताबिक इसके बावजूद किम ने तनाव की स्थिति को सुलझाने की कोशिश की है।

Related posts

जानिए: क्या है CAT 2017 परीक्षा की तारीख

Rani Naqvi

केजरीवाल पहुंचे हरियाणा के जींद, कहा बीजेपी सरकार पूरी तरह से उनके खिलाफ

Saurabh

UP election 2022: गोरखपुर लोकसभा की इन 5 सीटों पर 2017 में लहराया ‘भगवा’, ऐसा था समीकरण

Aditya Mishra