यूपी राज्य

मैनपुर: मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या

mailpuri murder मैनपुर: मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या

मैनपुरी में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक गरीब की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद आत्म-हत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी के फन्दे पर लटका दिया। मौका मिलते ही आरोपी फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज का हत्यारोपियों की तलाश शरू कर दी है।

mailpuri murder मैनपुर: मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या
mainpuri murder

मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाडीवान का है। यहां पर 30 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र अशोक कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था परिजनों के अनुसार वह गलत संगत में शराब पीने का आदी हो गया था। इसी शराब की लत के कारण उसका आए दिन पड़ोसियों से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की शाम दर्शन सिहं का पड़ोसी से झगड़ा हुआ। मामूली विवाद के बाद दबंग पड़ोसी अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे मे दीवार फांद कर घर आए उसके बाद दबंगों ने चारपाई पर सो रहे दर्शन सिंह की गलाघोट कर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी।

हत्यारोपियों ने राज छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी के फन्दे पर लटका दिया। इसके बाद मौका मिलते ही हत्यारोपी फरार हो गए। इस पूरी घटना को मृतक के चार वर्षीय पुत्र कृष्ण ने देखा था। मासूम चीखता रहा मगर उसकी बात किसी ने नही सुनी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाने के वाद शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे से आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी गला घोंटकर निर्दयता पूर्वक हत्या की बात सामने आई। फिलहाल पुलिसने मामले की कार्वाई शुरु कर दी है।

Related posts

BJP के टारगेट पर सोनिया गांधी का गढ़ रायबरेली, पीएम मोदी का दौरा आज

Ankit Tripathi

सपा को रास नहीं आ रहा गरीबों के घर गैस सिलेण्डर : स्वतंत्रदेव सिंह

Shailendra Singh

महाराष्ट्र अपडेट महाराष्ट्र मे  385 नए संक्रमित मिले

Kumkum Thakur