मनोरंजन

तैमूर के जन्म के 45 दिन बाद रैंप पर उतरी करीना…ऐसे बिखेरे जलवे

kareena kapoor 5 तैमूर के जन्म के 45 दिन बाद रैंप पर उतरी करीना...ऐसे बिखेरे जलवे

मुंबई। लैक्मे फैशन वीक हो और सितारे जमीन पर ना उतरे ऐसा तो होना मुश्किल ही है…पिछले काफी दिनों से चले आ रहे लैक्मे फैशन वीक का कल समापन हुआ और रैंप पर अपने जलवे का तड़का लगाने न्यूली मॉम करीना कपूर खान उतरी। करीना ने डिजाइनर अनिता डोंगरे के लिए वॉक किया और शो में बतौर शो स्टॉपर लोगों का अटेंशन हासिल किया।

kareena kapoor 5 तैमूर के जन्म के 45 दिन बाद रैंप पर उतरी करीना...ऐसे बिखेरे जलवे

ऑफ वाइट कलर का सफेद गाउन और उस पर लॉग श्रग करीना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। जिसे बेबो ने हाई पोनी टेल के साथ टाइअप किया था। करीना ने दिसंबर में बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके जन्म के 45 दिन बाद वो पहली बार रैंप पर उतरी।

जब मीडिया से करीना ने इस शो स्टॉपर बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, जब उनसे स्टॉपर बनने के लिए संपर्क किया गया तो उन्हें बेहद खुशी हुई। बेटे को जन्म देने के बाद 45 दिनों बाद रैंप पर चल रही हूं। मुझे नहीं लगता की ऐसा करने में कोई बड़ी बात है। करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने तैमूर रखा। हालांकि तैमूर नाम रखने की वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

Related posts

नोरा फतेही अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई

Samar Khan

Salman Khan Birthday : खान का 56वां जन्मदिन, देर रात से फैंस और मीडिया का हुजूम, हर किसी ने लुटाया प्यार

Rahul

हमले के बाद फेसबुक लाइव पर फूट-फूट कर रोये खेसारी लाल यादव,कहा भीड़ के पीछे मेरी हत्या की कोशिश

mahesh yadav