नई दिल्ली। कल बंगाली बाला बिपाशा बसु ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन तो हर साल आता है, लेकिन कल का जन्मदिन और भी ज्यादा खास था क्योंकि इस बार उनके जन्मदिन में उनके पति उनके साथ थे।करण सिंह ने बिपाशा के लिए सरप्राइज प्लान किया था जिसको देखकर बिपाशा के होश उड़ गए।
बिपाशा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शयेर की है जिसमें वो केट काटती और डांस करती नज़र आई।बिपाशा ने एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए पति करण सिंह को थैंक्यू कहा। बिपाशा ने बताया कि वो हमेशा उनके बर्थडे को बहुत ही खास बना देते हैं। बता दें कि करण ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से बैलुन लगाकर बर्थडे वेन्यु को बहुत ही खास बना दिया था।
बिपाशा ने फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी और अपने करियर में लगभग 55 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में हॉरर और थ्रिलर रही। उन्होंने कॉमेडी फिल्में भी की और वो भी लगभग सारी सुपरहिट रहीं। उनके अफेयर के चलते भी वो कई बार चर्चा में रहीं। करण ग्रोवर से शादी कर बिपाशा अपनी मैरिड लाइफ खुलकर जी रहीं हैं।