यूपी

बसपा पार्टी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

kabeer nagar बसपा पार्टी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

संत कबीर नगर। बसपा पार्टी की एक जनसभा खलीलाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्यासी मशहर आलम चौधरी के पक्ष में खलीलाबाद विधानसभा के भाटपार गांव में आयोजित की गयी ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर संजय धुसिया रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष झीनकान प्रसाद ने किया । कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बसपा मंडल महासचिव सुरेश चन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बरसते हुए कहा कि नोट बंदी करके नरेंद्र मोदी ने 5 प्रतिशत लोगों के लाभ के लिए पुरे देश को लाइनों में खड़ा कर दिया है देश की गरीब जनता अपना ही पैसा बैंक से निकालकर खर्च नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार देश की जनता को धोखा देना चाह रही है वहीं बसपा जिलाध्यक्ष झीनकान प्रसाद ने कहा की जब जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तब तब अपराधों की संख्या बढ़ जाती है। दिन दहाड़े चोरी, बलात्कार, लूट, हत्यायें हो रही है।

kabeer-nagar

खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल है ये किसी से छिपा नहीं है जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर संजय धुशिया ने आम जनता से बसपा प्रत्यासी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने प्रत्यासी मशहूर आलम का बखान करते हुए भाजपा सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। इस अवसर पर राम भवन शर्मा, अतहर खान, अख्तर अंसारी, राम नवल शर्मा, हमीद अंसारी, चन्द्र प्रकास, जुगनी भाई उपस्थित थे।

शैलेन्द्र मणि, संवाददाता

Related posts

Balrampur Gangrape: छात्रा के साथ सामुहिक दुषकर्म, पीड़िता की मौत

Trinath Mishra

यूपी पुलिस ने अब नशे पर लगाम लगाने का उठाया जिम्मा, जानिए कैसे

Aditya Mishra

सिद्धि पाने के लिए इस हद तक गिरी महिला, दिव्यांग ससुर की दे दी बलि

Aman Sharma