featured देश बिहार राज्य

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं जेडीयू नेता, रविवार को होगा फैसला

modi and nitish मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं जेडीयू नेता, रविवार को होगा फैसला

सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी अपनी कैबिनेट का तीसरी बार विस्तार करने के लिए तैयार हैं। कई सारी अटकलों के बीच रविवार तीन सितंबर को मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। मोदी कैबिनेट में इस बार दूसरी पार्टियों से मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बिहार कि बात की जाए तो बिहार में सत्ता पलट होने के बाद जेडीयू के साथ बीजेपी भी शामिल हो गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में जेडीयू से मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

modi and nitish मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं जेडीयू नेता, रविवार को होगा फैसला
modi cabinet

माना जा रहा है कि जेडीयू कोटे से इस बार सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वही पूर्णिया से जेडीयू से लोकसभा सांसद संतोष कुशवाहा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में जगह की बात की जाए तो इस वक्त कई ऐसे मंत्रालय हैं जोकि मोदी कैबिनेट में रिक्त हैं। कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्री का भी पद खाली है। दूसरी तरफ शहरी विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय भी वेंकैया नायडू का उपराष्ट्रपति बनने के बाद खाली हो चुका है। ऐसे में पर्यावरण मंत्रालय का भी पद अनिल माधव दवे का भी निधन हो जाने के बाद खाली हो चुका है। तीसरी बार मोदी कैबिनेट में फेरबदल के चलते अन्य पार्टियों से भी मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। लेकिन अभी तक बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से इस बारे में कोई बात नहीं की है। रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है।

Related posts

फिर एक ग्रामीण बना गुलदार का शिकार

Neetu Rajbhar

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 44 विधायकों के कटे टिकट

Neetu Rajbhar

राजस्थान में बीजेपी सांसद के काफिले पर हुई फायरिंग

mohini kushwaha