मनोरंजन

जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों को दिया एक खास तोहफा

karan जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों को दिया एक खास तोहफा

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हमेशा अपनी फिल्म में नए चेहरों को जगह देने वोले और अपनी फिल्मो से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले करण जौहर के बच्चों को जावेद अख्तर ने एक बेहद ही खास तोहफा दिया है। जावेद अख्तर ने करण के ट्वीन्स यश और रुही के लिए कविता लिखी है और इन कविताओं को फ्रेम करा के अपनी और अपनी वाइफ शबाना आजमी की तरफ से गिफ्ट की है।

karan जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों को दिया एक खास तोहफा

लेखक जावेद अख्तर ने करण के बच्चों के लिए इन कविताओं में दोनो बच्चों को उनके नाम का मतलब बताया है। करण जौहर ने जावेद अख्तर से अपने बच्चों को मिले तोहफे की फोटो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की है।

जावेद अख्तर ने अपनी कविता में लिखा है की, न्नहें मुन्ने यश जौहर क्या तुम्हें पता है तुमको ये नाम जो मिला है इसका पूरा मतलब क्या है। अख्तर ने इस कविता में करण के पिता यश जौहर के बारे में लिखा है। वंही रुही के लिए लिखी कविता में जावेद ने रुही को उसके नाम का मतलब बताते हुए कविता लिखी है।

दरअसल, करण ने अपने दोनों बच्चो का नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा है। एक ओर करण ने अपने बेटे का नाम अपने पिता यश जौहर के नाम पर रखा है तो वंही दूसरी ओर करण ने अपनी बेटी का नाम अपनी मां हीरु के नाम को उल्टा कर रुही रखा है। बता दें की करण के बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।

Related posts

FIFA World Cup 2022 में अपनी फिल्म ‘पठान’ को प्रमोट करेंगे Shahrukh Khan, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Rahul

प्रियंका चोपड़ा का निक जोनस के साथ है अफेयर? लिव-इन को लेकर हो रही है चर्चा

mohini kushwaha

अभिनेता आलोक नाथ पर दर्ज किया गया ओशिवारा थाने में दुष्कर्म का केस

Rani Naqvi