Breaking News दुनिया

जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाए और भी कड़े प्रतिबंध, कंपनियों करेगा फ्रीज

japan 1 जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाए और भी कड़े प्रतिबंध, कंपनियों करेगा फ्रीज

टोक्यो। उत्तर कोरिया के बार-बार मिसाइल परीक्षण को लेकर जापान ने उस और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन नए प्रतिबंधों में जापान में स्थित उत्तर कोरिया की कंपनियों को फ्रीज भी किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक जापान की तरफ से उत्तर कोरिया पर की गई दंडात्मक कार्यवाहियों की लंबी सूची से इतर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। जापान पहले ही उत्तर कोरिया की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और किम जोंग उन शासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है,इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के एक-दूसरे के देशों में आवाजाही पर भी रोक है।japan 1 जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाए और भी कड़े प्रतिबंध, कंपनियों करेगा फ्रीज

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि सरकार ने उत्तर कोरिया की 19 और कंपनियों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है इसमें वित्तीय सेवाओं की कंपनियां, कोयला और तेल व्यापारी, जहाज और विदेशों में कामगारों की सप्लाई करने वाली कंपनियां शामिल हैं। जापान सरकार के इस नए ऐलान से उत्तर कोरिया की जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनकी संख्या बढ़कर 56 हो गई है इसके साथ ही 62 लोगों को भी ब्लैक लिस्ट किया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इनमें से कई लोगों और इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए हैं। सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये नए प्रतिबंध शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं और यह उत्तर कोरिया की भड़कावे वाली गतिविधियों के कारण लगाए गए हैं।

Related posts

कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर फिर साधा निशाना, ट्वीट कर सुनाई खरी-खरी

Aditya Gupta

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का न्योता स्वीकार किया, अगले साल आएंगे भारत

Rani Naqvi

हाजी अली में महिलाओं के प्रवेश को लेकर दरगाह के ट्रस्टी का बेतुका बयान

shipra saxena