जम्मू कश्मीर। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी कटरा सड़क मार्ग के कारुआ पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां जवानों से भरा हुआ ट्रक पुल से नीचे गिर गया। पेट्रोलिंग करने के लिए आर्मी के जवान निकले हुए थे। लेकिन चालक का ट्रक से नियंत्रण अचानक ही चला गया। जिसका बाद अनियंत्रित होकर आर्मी को ट्रक करुआ पुल से नीचे गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि इसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को कटरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 में से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। वही सेना अब इस हादसे की जांच कर रही है। दूसरी तरफ इसे एक साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी हाल ही में जानकारी आई है कि आतंकियों का समूह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने में कामयाब हो गया है। इसलिए सेना इस हादसे के हर पहलू को अच्छे से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।