September 8, 2024 6:05 am
राजस्थान featured

कर्नाटक की सियासत का असर पहुंचा जयपुर-धरने पर पायलट

02 33 कर्नाटक की सियासत का असर पहुंचा जयपुर-धरने पर पायलट

नई दिल्ली। कर्नाटक की सियासत पर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। बता दे कि कर्नाटक का विरोध अब राजस्थान के जयपुर पहुंच गया है। राजधानी जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के इस धरने में कई नेता, कार्यकर्ता शामिल हैं। बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस यहां आपत्ति जता रही है।

02 33 कर्नाटक की सियासत का असर पहुंचा जयपुर-धरने पर पायलट

जयपुर में विरोध प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्नाटका में जहां अशोक गहलोत कई बड़े नेताओं के साथ कर्नाटक विधानसभा परिसर में गांधी की मूर्ति के पास धरने पर बैठ हैं, वहीं जयपुर में इस विरोध प्रदर्शन की कमाल सचिन पायलट ने संभाली है।

पालयट ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का मौका देना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण देना लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। देश के नागरिक सब देख रहे है कि किस तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

राजस्थान में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है और जिस प्रकार से हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है उसके बल पर हम यहां सरकार बनाएंगे और बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. अर्चना शर्मा ने कर्नाटक चुनाव के बाद प्रदेश के बीजेपी नेताओं के बयान को दंभ भरा बताया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कर्नाटक में बीजेपी को कांग्रेस से 2 परसेंट कम वोट मिले हैं। वहां की जनता ने भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है।

Related posts

छेड़छाड़ के मामले में भारतीय एथलीट तनवीर हुसैन US में गिरफ्तार

shipra saxena

गर्व है बेटियों पर: किसी सपने के सच होने जैसी है डॉ. विमला शुक्ला की जिंदगी, आप भी जानिए उनके बारे में

Pradeep Tiwari

अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को बनाया गृह मंत्री, मोहम्मद हसन अखुंद प्रधानमंत्री और अब्दुल गनी बरादर बने डिप्टी PM

Rahul