Breaking News featured देश

जैन मुनि का विवादित बयान- कहा अगर मुसलमानों की आबादी पर नहीं लगी रोक तो देश में होगा विस्फोट

muslman जैन मुनि का विवादित बयान- कहा अगर मुसलमानों की आबादी पर नहीं लगी रोक तो देश में होगा विस्फोट

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले जैन मुनि तरूण सागर मुसलमानों को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि अगर मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर रोक नहीं लगी तो देश में आने वाले समय में विस्फोटक स्थिति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत के कुछ मुसलमान ऐसे हैं  जोकि भारत विरोधी हैं और भारत के टुकड़े चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन मुसलमानों के दिलों में पाकिस्तान बसता है, जिनकी आबादी लगातार बढ़ रही है। तरुण सागर ने कहा कि भारत विरोधी मुसलमानों की आबादी बढ़ने से देश में गंभीर संकट पैदा हो जाएगा और हिंदू असुरक्षित हो जाएंगे।

muslman जैन मुनि का विवादित बयान- कहा अगर मुसलमानों की आबादी पर नहीं लगी रोक तो देश में होगा विस्फोट

जयपुर में स्वास्थ लाभ ले रहे तरुण सागर ने कहा कि लव जिहाद मुसलमानों की एक साजिश है, इसमें झूठे प्यार के नाम पर हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जा रहा है। अगर लव जिहाद को नहीं रोका गया कुछ दिनों में दूसरा पाकिस्तान बनते हुए देखेंगे। तरुण सागर ने जमकर मुसलमानों पर अपनी भड़ास निकाली और सभी राजनीतिक दलों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तृष्टिकरण की नीति की वजह से मुसलमानों की जनसंख्या लगातरा बढ़ रही है, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल इसमें दखल नहीं देना चाहता।

उन्होंने कहा कि देश में दो बच्चे पैदा करने के कानून नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लिए देश में दो बच्चों का कानून लागू करना चाहिए। जैन मुनि ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भी मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है वहां जनसंख्या पर लगाम लगना चाहिए। तरुण सागर ने कहा कि हिंदू संकट में पड़ते जा रहे हैं, मुजफ्फरनगर हो, चाहे कोई दूसरी जगह इसलिए अब वक्त आ गया है इनको रोका नहीं गया तो देश के लिए हालात बहुत विकराल हो जाएंगे।

Related posts

नेपाली सेना को मिला लापता विमान का मलबा, हादसे में मरे लोगों के शवों की पहचान करना मुश्किल

Rahul

उन्नाव रेपकाण्ड: डीजीपी से मिली विधायक की पत्नी संगीता सेंगर, पीड़िता का हो नारको टेस्ट

Rani Naqvi

सीएम योगी कल करेंगे वाराणसी का दौरा, कोरोना को लेकर करेंगे अहम बैठक!

Aditya Mishra