देश

केवल एमसीडी का नहीं, मिनी इंडिया का चुनाव है : वेंकैया नायडू

delhi 1 केवल एमसीडी का नहीं, मिनी इंडिया का चुनाव है : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों को मिनी इंडिया के चुनाव की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिणी राज्यों के तमाम लोग रहते हैं। इसलिए यह केवल निगम का चुनाव नहीं है, बल्कि मिनी इंडिया का चुनाव है।

delhi 1 केवल एमसीडी का नहीं, मिनी इंडिया का चुनाव है : वेंकैया नायडू

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और उनका मंत्रालय दिल्ली के लोगों को घर देने को तैयार है लेकिन केजरीवाल सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए दिल्ली में भी भाजपा की सरकार चाहिए जो केंद्र से झंगड़ने के बजाये विकास कार्य करे। वेंकैया ने ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ के विपक्षी दलों के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि ईवीएम मशीन में भाजपा का बटन दबाने पर वोट भाजपा को ही जाएगा।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस डूबने वाली नाव बन गई है। उसके अधिकांश नेता उसे छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गये हैं और जो शेष बचे हैं वो भी जल्द ही उसे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय भाजपा ही एकमात्र एकजुट पार्टी है। उन्होंने पांच राज्यों में भाजपा को मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी पर सरकार के फैसले पर सवाल उठाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है।

वेंकैया ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में क्या परिवर्तन आया है। केजरीवाल के विधायक और मंत्रियों पर भी आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आप ने तो कांग्रेस को भी पछाड़ दिया है।

Related posts

7 साल पहले दी थी चेतावनी, डेरे में दी जाती थी हथियारों की ट्रेनिंग

Pradeep sharma

बिटिया से कर रहे थे छेड़छाड़, पिता ने कर दिया विरोध, अपराधियों ने चाकू से किया लहूलुहान

bharatkhabar

मदिरा पर कोरोना टैक्स आज से वापस

Rajesh Vidhyarthi