पंजाब

ISI के तीन संदिग्ध आंतकी पंजाब पुलिस के हथ्थे चढ़े

home ministry sources says around 250 terrorist still present in valley ISI के तीन संदिग्ध आंतकी पंजाब पुलिस के हथ्थे चढ़े

चंडीगढ़। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से सम्बन्धित 3 आतंकियों को पंजाब पुलिस ने शनिवार को नवांशहर व होशियारपुर के गढ़शंकर से गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों का सम्बन्ध आइएसआइ समर्थित बैंक्स में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से है। इन आंतकियों के निशाने पर मुख्यत: पंथ के विरोधी लोग थे। इनकी पहचान गुरदयाल सिंह, जगरूप सिंह व सतविंदर सिंह के रूप में हुई है।

home ministry sources says around 250 terrorist still present in valley ISI के तीन संदिग्ध आंतकी पंजाब पुलिस के हथ्थे चढ़े

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरदयाल सिंह पुत्र महंगा सिंह गढ़शंकर जि़ला होशियारपुर का है, दूसरा जगरूप पुत्र अवतार सिंह और तीसरा सतविंदर पुत्र गुरमेल सिंह चांदपुर रुड़कीजि़ला शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले है। इनके पास से .32 बोर पिस्तौल, एक मैगज़ीन, कारतूस, एक .38 बोर रिवाल्वर, 7 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गुरदयाल व जगरूप को घर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि सतविंदर को बलाचौर में एक पुलिस चेक पोस्ट से पकड़ा गया है। अब तक मिली जानकारी में गुरदयाल सिंह ही इस गिरोह का सरगना था।

पुलिस से हुई पूछताछ में गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह लौहार में रह रहे लखवीर के जरिए आईएसआई के सम्पर्क में आया था। जहां पर उसे पिछले साल नवम्बर 4 दिन के लिए प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया था। जहां उसे हथियार चलाने के साथ अन्य गतिविधियों के सन्दर्भ में ट्रैनिंग दी गई थी। इसके साथ ही उसे भारत में दहशत फैलाने का जिम्मा सौंपा गया था। फिलहाल पुलिस ने इन पर आइपीसी की धारा 121, ए, बी और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts

नोटों की जंग में कूदे कैप्टन अमरिंदर सिंह

piyush shukla

सातवां चरण: शाम पांच बजे तक 54% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

bharatkhabar

किसानों के वोटों के लिए “आप” का नया दांव

piyush shukla