दुनिया

इंडोनेशिया ने द.चीन सागर में चीन को दी चुनौती

indonesia, challenges, china, south, china, sea

जर्काता। इंडोनेशिया ने दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों पर चीन के दावे को चुनौती देते हुए इन इलाकों को फिर से नामकरण किया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

indonesia, challenges, china, south, china, sea
Indonesia and china

इस कदम के साथ इंडोनेशिया ने सीधे तौर पर चीन की आक्रामकता को चुनौती दी है। उधर चीन ने इंडोनेशिया के इस कदम को ज्यादा तूल न देते हुए इसे ‘पूरी तरह से निरर्थक’ बताया है।

विदित हो कि इंडोनेशिया ने शुक्रवार को इस विवादित हिस्से का नाम बदलकर उत्तरी नातुना सागर रख दिया। इतना ही नहीं समुद्रीय मामलों के मंत्रालय ने एक नया मानचित्र भ्जीरी किया जिस पर इस इलाके के लिए नए नाम का इस्तेमाल किया गया था।

चीन भले ही इस क्षेत्र पर अपना विशेषाधिकार जताता हो, लेकिन इसके बावजूद उसके खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है। पिछले हफ्ते वियतनाम और फिलिपीन्स ने भी अपने-अपने ढंग से दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश की थी।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया काफी समय से कहता आ रहा है कि दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ उसका कोई सीमा विवाद नहीं है, जबकि चीन इस क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक इलाके पर अपना दावा करता है। लेकिन इंडोनेशिया का कहना है कि चीन की विवादास्पद समुद्री सीमा ‘नाइन डैश लाइन’ उसके नातुना द्वीपों के पास आर्थिक क्षेत्र को परस्पर व्याप्त करती है।

Related posts

पीएम मोदी के UAE पहुंचने से पहले तिरंगे के रंग से रंगा बुर्ज खलीफा

Rani Naqvi

श्रीलंका हमले में अब तक 150 से अधिक की मौतें, भारतीय उच्चायोग ने जारी की हेल्पलाइन

bharatkhabar

अमेरिका जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैक्सीन खरीद-उत्पादन पर होगी बात

pratiyush chaubey