Breaking News खेल

धोनी के शहर रांची से मिला भारतीय टीम को उभरता हुआ खिलाड़ी, पिता बेचते हैं दूध

as धोनी के शहर रांची से मिला भारतीय टीम को उभरता हुआ खिलाड़ी, पिता बेचते हैं दूध

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपने हेलिकॉप्टर शरट्स के लिए जाने-जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची से भारतीय टीम को एक और क्रिकेटर मिलने वाला है। झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले पंकज सिंह ने हाल के दिनों में आगामी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में जगह बना ली है। इसमें सबसे खास बात ये है कि पंकज के पिता दूध का व्यापार करते हैं। पंकज अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में खेलेगें। जानकारी के मुताबिक अंडर-19 विश्व कप 13 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। इस महामुकाबले में 16 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है और सभी देशों ने विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों के नाम की घोषणा कर दी है।

as धोनी के शहर रांची से मिला भारतीय टीम को उभरता हुआ खिलाड़ी, पिता बेचते हैं दूध

वहीं अगर भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो इस प्रारूप के खेलों में भारत का प्रदर्शन कभी भी संतोषजनक नहीं रहा है। हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 एशिया कप में टीम को नेपाल और बांग्लादेश के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों टीमों से हारने के चलते भारतीय टीम प्लेऑफ में भी अपना स्थान पक्का नहीं कर पाई थी, जिसके चलते विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि विश्व कप के टूर्नामेंट में शामिल किए गए रांची के पंकज यादव का स्थानीय क्रिकेट में बड़ा नाम है। खबरों के मुताबिक पंकज यादव के रांची में क्रिकेट का सुपरस्टार कहा जाता है। उनके प्रदर्शन को देखकर ये कहा जा रहा है कि धोनी के बाद रांची का ये लाल झारखंड़ का नाम और भी ऊंचा कर देगा। राष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर पंकज ने बताया कि क्रिकेट मेरी जिंदगी है। वर्ल्ड कप में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा। धोनी और शेन वार्न मेरे आदर्श हैं।

Related posts

2 माह टल सकता है निकाय चुनाव

piyush shukla

राज्यसभा जा सकते हैं संजय सिंह, अभी दो सीटों पर असमंजस बरकरार

Breaking News

अब उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ की खबर, मुख्यमंत्री ने की पुष्टि

bharatkhabar