खेल

श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अशोक वाटिका पहुंची भारतीय क्रिकेटर

indian cricketer, visist, ashok vatika, sri lanka, Test Series

नई दिल्ली। श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स रावण की अशोक वाटिका देखने पहुंचे। वहां उनके साथ ज्यादातर क्रिकेट की पत्नियां भी मौजूद थी। इसके बाद सबसे पहले सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम रावण की उस अशोक वाटिका में हैं जहां पर रावण ने सीता को बंधक बना कर रखा था। दरअसल रावण की ये अशोक वाटिका श्रीलंका के सीता ऐल्या में स्थित है।

indian cricketer, visist, ashok vatika, sri lanka, Test Series
indian cricketer visist ashok vatika

बता दें कि फोटो में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव की वाइफ साथ नजर आई। इसके साथ ही उनके साथ क्रिकेटर रिषभ पंत, रिद्धिमन साहा और केएल राहुल भी वहां उपस्थित थे। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर वाइफ के साथ अशोक वाटिका के फोटो शेयर किए हैं। इन फोटो में उमेश उस जगह पर खड़े नजर आ रहे हैं। जहां पर हनुमान जी के विशाल पदचिन्ह हैं। अशोक वाटिका के कुछ फोटो विराट कोहली, रहाणे, रविंद्र जडेजा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। हालांकि, टीम को 12 अगस्त से सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलना है जिसमें भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

Related posts

संजय मांजरेकर ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ ‘बिट्स एंड पीस’ विवाद पर खुल कर बात की

Trinath Mishra

विंडीज को 71 रनो से हराकर भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

mahesh yadav

तो इस लिए सीक्रेट रह पाई थी विराट-अनुष्का की शादी

Vijay Shrer