देश दुनिया

भारतीय नागरिक की दक्षिण अफ्रीका में मौत, मदद के लिए आगे आई सुषमा स्वराज

sushma swaraj

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार नई दिल्ली। फिर अनजाने भारतीय की मदद के लिए आगे आईं। दक्षिण अफ्रीका गए एक भारतीय की मौत होने पर मृतक के परिवार ने विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद सुषमा स्वराज ने दक्षिण अफ्रीका की उच्चायुक्त को दुखी परिवार को मदद करने के लिए कहा।

sushma swaraj
sushma swaraj

बताया जा रहा है कि एक भारतीय नागरिक दक्षिण अफ्रीका गया, जहां उसकी सामान्य हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मृतक के परिजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। मृतक के परिवारवालों ने सुषमा स्वराज को लिखा कि सप्ताहांत होने के चलते वे नहीं जान पा रहे कि मृतक के शव को भारत कैसे लाया जाए। इस पर सुषमा स्वराज ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रूचिरा कम्बोज से संपर्क करने को कहा। दूसरी ओर विदेश मंत्री दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में स्थित भारतीय अधिकारियों को मृतक के परिवार की मदद करने को कहा।

सुषमा स्वराज के आदेश पर दक्षिण अफ्रीका स्थित भारतीय उच्चायोग ने मृतक के बारे में सारी जानकारी एकत्र की और मृतक के परिवारवालों से संपर्क किया। उच्चायुक्त रूचिरा कम्बोज ने बताया कि मृतक एक टूर समूह का हिस्सा था और दक्षिण अफ्रीका घूमने आया था। ये पहला मौका नहीं है जब विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सुषमा स्वराज आगे आई हैं।

इतना ही नहीं पूरी दुनिया में मुसीबत में फंसे भारतीय नागरिक सुषमा स्वराज को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते हैं और मदद पा रहे हैं। हाल ही में अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में एक भारतीय युवक की हत्या, इटली के मिलान शहर में भारतीय छात्रों पर हमला जैसी कई घटनाएं हुई, जिसमें विदेश मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

Related posts

पाकिस्तान का बेतुका बयान भारत पर लगाया करांची प्लेनक्रेश का जिम्मेदार..

Mamta Gautam

कोरोना से जंग जीतने के बाद घर लौटा व्यक्ति, गांव वालों की स्वागत देखकर चाइना-इटली भी हो जाएंगे हैरान

Rani Naqvi

ट्रंप की चेतावनी का पाक पर कोई असर नहीं, छापा सईद की फोटो वाला कैलेंडर

Breaking News