यूपी

दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः राजनाथ

rajnath singh 1 दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः राजनाथ

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि डिजिटल क्रान्ति से भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में भारत शामिल है। आगामी 10 वर्षों में विश्व के टाॅप तीन देशों की अर्थव्यवस्था में हमारा देश शामिल होगा। वह शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

rajnath singh 1 दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि 08 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। यह भारत के भविष्य को बनाने वाला निर्णय है। जब यह निर्णय लिया गया तब पढ़े लिखे लोग भी असमंजस में थे कि क्या यह फैसला कारगर होगा। लेकिन कैशलेस अभियान सफल हो रहा है। तेजी से लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले राशन की दुकानों पर लोग लाइन लगाते थे।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश है। भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री का यह कदम है। मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए यह हमारे ऋषि मुनियों ने हमे बताया है। गलत पैसा कमाकर कोई सुखी नहीं रह सकता। राजनाथ सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि लोग बड़े मन से कैसलेस स्वीकार करें और इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि आज देश में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आजादी के 70 साल में जो नहीं हुआ वह आर्थिक परिवर्तन मोदी के कार्यकाल में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान कालेधन की बात कही थी। उसी कालेधन की समाप्ति के लिए यह एक सार्थक कदम है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने ग्राहकों के लिए लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिए डिजिधन व्यापार योजना की शुरूआत की। राजनाथ सिंह ने कैशलेस लेनदेन के लिए कृषि व्यवसायी रामजी, बाराबंकी के किसान जगपाल वर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल रामनाईक ने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए आशीष शुक्ला,विकास वर्मा,वंदना गुप्ता और ज्ञानचंद को सम्मानित किया।

नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार ने कहा कि भारत में 95 प्रतिशत लेनदेन कैस से होता है। इसे अब बदलना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामनाईक ने की।
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने लोगों से कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर गायक कैलाश खेर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

नौ बजे तक एमपी में 12.90 तो यूपी में 9.18 फीसद वोट पड़े, देखें कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े

bharatkhabar

लखनऊ: ममता चैरिटेबल ट्रस्ट शहर को कर रहा सेनेटाइज, ऐसा है तरीका

Shailendra Singh

बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा बयान, कहा- झूठ की राजनीति कर रहे हैं अखिलेश

mahesh yadav