खेल

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

India Zimbabe भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

हरारे। भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराते हुए श्रृंखला 3-0 से जीत ली। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 21.5 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

India_Zimbabe

भारत की तरफ से लोकेश राहुल नाबाद 63 और फैज फजल ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। इसके पहले भारत ने 2013 और 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। भारतीय टीम ने पहला एकदिवसीय 9 व दूसरा 8 विकेट से जीता था।

भारतीय गेंदबाजों ने चार गेंदों पर लिये 4 विकेट:-

भारतीय गेंदबाजों ने 4 गेंदों पर लगातार चार विकेट लिया। 33वें ओवर पांवीं गेंद पर बुमराह ने मरुमा को बोल्ड किया, जबकी छठें गेंद पर चिगुंबरा को धोनी के हाथों कैच कराया। इसके बाद 24वें ओवर में अक्षर पटेल की पहली गेंद पर वॉलर रन आउट हुए, जबकि दूसरी बॉल पर क्रेमर को पगबाधा आउट किया।

Related posts

केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर को आखिर क्यूं है बीवी से पिटाई होने का डर

Anuradha Singh

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाया गंभीर आरोप..

Mamta Gautam

विंबलडन: फेडरर 11वीं बार सेमीफाइनल में

bharatkhabar