जयपुर। इन दिनों भारत पाक के रिश्ते सीमा के साथ हर जगह बिगड़ते जा रहे हैं। हर भारतवासी पाक के नापाक हरकत के लिए उसे सबक सिखाने की सलाह दे रहा है। इसी क्रम में विहिप के नेता आचार्य धर्मेन्द्र ने का कि पाकिस्तान पर अब भारत को रहम नहीं करना चाहिए पाक पर परमाणु बम गिरा कर उसकी हस्ती मिटा देना चाहिए। सीमा पर पाक की लगातार नापाक हरकतें बढ़ती जा रही है। एशिया में स्थायी शांति अगर लानी है तो पाक को खत्म करना होगा।
विश्व हिन्दू परिषद के नेता आचार्य धर्मेन्द्र इतने पर ही नहीं रूके उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही पाक की इन हरकतों का जिम्मेदार बता दिया। उनका कहना था कि देश के विभाजन की वजह से ही ये सब हुआ। इसके जिम्मेदार महात्मा गांधी है। उनकी तस्वीर नोटों पर होना गलत है। इसके बाद इन दिनों देश में गाय के ज्वलंत मुद्दे पर उन्होने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु के बजाय राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि ममता हिन्दू कुल के नाम पर कलंक है। वो राजनीति और कुर्सी के लिए कुछ ही कर सकती है।
देश के मुस्लिम वर्ग पर बोलते हुए आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि देश के मुस्लमानों को एपीजे कलाम आजाद और अशफाक उल्लाह खान जैसे देशभक्तों से सीख लेनी चाहिए। वंदेमातरम बोलने में उन्हे हिचक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होने ने केन्द्र की मोदी सरकार पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि हिन्दुत्व के नाम पर मोदी 56 इंच का सीना चौड़ा करते हुए सत्ता में आये लेकिन सरकार देश में स्वच्छता और शौचालय के कामों में फंसकर रह गई है। देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में साम्प्रदायिक बंटबारे की साजिश रची जा रही है। सरकार का ये मौन हिन्दुत्व के लिए खतरनाक है।