खेल featured भारत खबर विशेष

अलविदा 2017- भारत ने हॉकी में रचा इतिहास

honky team अलविदा 2017- भारत ने हॉकी में रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने क्रिकेट में तो देश का नाम रोशन किया ही है साथ ही हॉकी में भी इतिहास रच देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी विश्व लीग फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने रायपुर में आयोजित पिछले हॉकी विश्व लीग फाइनल में भी कांस्य पदक हासिल किया था।

honky team अलविदा 2017- भारत ने हॉकी में रचा इतिहास

बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन किया। हालांकि जर्मनी ने भी काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ था। उसके बाद दूसरे क्वार्टर के 6ठें और मैच के 21वें मिनट में एसवी सुनील ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढत दिलाई। दूसरे क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बरकरार रखने में सफल रही थी।

वहीं तीसरे क्वार्टर के 6ठें और मैच के 36वें मिनट में मार्क अपेल ने मैदानी गोल कर जर्मनी को 1-1 की बराबरी दिला दी। मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले 54वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे गोल में बदलकर हरमनप्रीत सिंह ने भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। मैच की समाप्ती पर भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बरकरार रखने में सफल रही और मैच के साथ ही कांस्य पदक पर भी कब्जा कर लिया था। इस तरह भारत ने हॉकी में इतिहास रचा।

Related posts

पूरे देश में आज हर्ष के साथ मनाई जा रही ईद, पीएम मोदी ने उर्दू में दी बधाई

bharatkhabar

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर,एक जवान शहीद

rituraj

दिल्ली में स्कूल के गार्ड ने की पांचवी की छात्रा से छेड़खानी,आरोपी गिरफ्तार

mahesh yadav