Breaking News featured देश राज्य

हरियाणा में बढ़ा रेप का ग्राफ, ADGP ने कहा रेप तो समाज का हिस्सा

rape 3 हरियाणा में बढ़ा रेप का ग्राफ, ADGP ने कहा रेप तो समाज का हिस्सा

चंडीगढ़। छोरियां छोरों से कम नहीं होती, लेकिन हरियाणा में छोरियां जब बचेंगी तब तो ना वो देश के लिए कुछ कर पाएंगी। अभी तक मासूम बच्ची के साथ हुए रेप से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि फतेहाबाद में रेप की छठी वारदात सामने आ गई।

 

rape 3 हरियाणा में बढ़ा रेप का ग्राफ, ADGP ने कहा रेप तो समाज का हिस्सा

हरियाणा में 5 दिनों के भीतर रेप की 6 शर्मनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं।पुलिस इस पर कड़ा एक्शन लेने के बजाय सुस्त दिखाई दे रही है।रेप की छटनाओं पर ADGP ने कहा कि रेप तो समाज का हिस्सा है।ऐसी घटनाएं आज से नहीं, लंबे समय से होती चली आ रहीं हैं।उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया जिस पर उन्हें सफाई देनी पड़ी।

हाल ही की घटना में फतेहादाबाद में एक 20 साल की युवती के साथ उसके घर में घुसकर दो युवकों ने उसके साथ रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।जिस समय ये घटना हुई उस समय पीड़िता का पूरा परिवार नाना की रस्म पगड़ी के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

हरियाणा मे बीते दिनों में रेप की कई घटनाए सामने आईं हैं।कुछ वक्त पहले ही तीन साल की मासूम के साथ 15 साल के लड़के ने बलात्कार किया था। आरोपी को पुलिस पकड़ कर ले गई।वेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर आरोपी को सुधारगृह में भेज दिया गया है।राज्य में हो रही इन घटनाओं से प्रशासन ले लेकर आम जनता सकते में है।

Related posts

कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की जारी की सूची, जानिए किसे मिला टिकट

Aditya Mishra

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स में 219 गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

Rahul

पंजाब में AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Neetu Rajbhar