देश

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुआ नवनिर्मित विद्यालय का लोकार्पण

Lokarpan पूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुआ नवनिर्मित विद्यालय का लोकार्पण

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विकास कार्याें का जोर तेजी से चल रहा है, इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम में प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सत्या शर्मा (महापौर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम), वरयाम कौर (नेता विपक्ष, पूर्वी दिल्ली नगर निगम), चौधरी मतीन अहमद (पूर्व विधायक, सलीमपुर विधानसभा), जाकिर खान (निगम पार्षद) मौजूद रहे।

lokarpan

बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नवनिर्मित स्कूल का लोकार्पण निगम पार्षद जाकिर खान की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सासंद, जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा में बढ़ावा देना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है, शिक्षा के अभाव में  किसी भी समाज के चौमुखी विकास के बारे में  सोचा भी नहीं जा सकता है, उन्होेंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है और उन्हें जिस प्रकार की शिक्षा दी जाएगी, देश उसी रास्ते पर अग्रसर होगा।

nafees

स्कूल के लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव नफीस मलिक ने कहा कि देश की तरक्की में शिक्षा ही वो पुल है जिसे पार कर विकास की मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। पढ़ाई लिखाई के माध्यम से समाज, देश और स्वयं की उन्नति की जा सकती है। पूर्वी दिल्ली के विकास में  यह स्कूल उन सभी नए कंधों को जागृति की नई लौ देगी जिससे वो राष्ट्र के प्रगति में अपनी भागीदारी दे पाएंगे। आपको बता दें कि नवर्निमित विद्यालय जनता विस्तार कॉलोनी में है।

abhilash -अभिलाष श्रीवास्तव

Related posts

वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद बढ़ाई गई सलाहुद्दीन की सुरक्षा

Pradeep sharma

पुलिस-वकीलों के भिड़न्त की फुटेज को करें संरक्षित: अदालत

Trinath Mishra

10 जून को होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने किन राशियों पर पड़ेगा असर

Rani Naqvi