बिहार

ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

death ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में हबीवपुर थाना से कुछ ही दूरी पर एक मजदूर की मौत ट्रक से गिरने से हो गई। मृतक विजय यादव बांका जिले के रजौन श्यामपुर भुटिया का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक पर कबाड़ का सामान लोड हो रहा था। विजय ट्रक पर सामान रख रहा था।

death ट्रक लोडिंग में सामान गिरने से मजदूर की मौत

इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी। उसके मजदूर साथियों ने उसे ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। विजय को चार बेटी और दो बेटा है। वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके साथी मुआवजे की मांग कर रहे थे।

 

Related posts

बिहार: घट रहे कोरोना के मामले, 5 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

pratiyush chaubey

‘दोगली पार्टी के दोगले प्रधानमंत्री’ : लालू यादव

Anuradha Singh

बिहार: स्वच्छ भारत की ब्रांड एंबेसडर बनी पाकिस्तानी बच्ची

lucknow bureua