देश

निगम चुनाव में भाजपा पार्षदों को कांग्रेस-आप से टिकट की उम्मीद

Punjab election निगम चुनाव में भाजपा पार्षदों को कांग्रेस-आप से टिकट की उम्मीद

नई दिल्ली। दिल्ली निगर निगम चुनावों में मौजूदा पार्षदों को टिकट न देने के भाजपा के ऐलान के बाद भाजपा पार्षद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संपर्क में हैं और टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं।

election निगम चुनाव में भाजपा पार्षदों को कांग्रेस-आप से टिकट की उम्मीद

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ‘बीते दो दिन में कुछ पार्षदों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ हुई है लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है’ जबकि आप सूत्रों के मुताबिक ‘भाजपा पार्षद पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं लेकिन ये बहुत शुरुआती दौर की बातचीत है।’ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अब तक 200 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है इसमें पुराने सभी पार्षद के नाम हैं।

दिल्ली में तीनों नगर निगम की 272 सीटें हैं जिनमें से 139 भाजपा के पास हैं यानी इस बार इन 139 लोगों का भाजपा ने टिकट काट दिया है। आम आदमी पार्टी अब 272 सीटों में 248 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस ने अपने एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में भाजपा के पार्षदों को कांग्रेस से टिकट मिलने की संभावना ज्यादा दिखती है।

वहीं कांग्रेस और आप दोनों अपने लोगों को नज़रअंदाज़ कर उन भाजपा पार्षदों को टिकट देने के मूड में नहीं दिख रही हैं। दिल्ली कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुख़र्जी ने इस मसले पर कहा कि ‘हम उन लोगों को गले कैसे लगा सकते हैं जिनको उनकी पार्टी ने भ्रष्ट बताकर टिकट काटा हो?

Related posts

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 सैनिक शहीद

Rahul srivastava

मोदी से मिलकर बोले जिनपिंग: रिश्ते बिगड़ने नहीं देंगे

bharatkhabar

राहुल गांधी ने सरकार पर किया हमला, बोले- ‘किसानों को बर्बाद करने का षडयंत्र रच रही सरकार’

Aman Sharma