September 8, 2024 7:09 am
यूपी featured

कानपुर में केंद्र और सपा सरकार पर मायावती ने साधा निशाना

mayawati 3 कानपुर में केंद्र और सपा सरकार पर मायावती ने साधा निशाना

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो चुके हैं। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता दो चरणों में प्रचार करने के बाद तीसरे चरण के मतदान के लिए तैय़ारियां कर रहे हैं। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती कानपुर में जनता को संबोधित किया। कानपुर में जनता को संबोधित करते हुए मायावती ने एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर कटाक्ष किया।

mayawati 3 कानपुर में केंद्र और सपा सरकार पर मायावती ने साधा निशाना

नहीं मंजूर भाजपा का साथ

कानपुर में जनता को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार अगर पूर्ण बहुमत से नहीं बनती है और अगर उन्हें भाजपा का साथ लेना पड़ता है तो वो सरकार नहीं बनाएंगी। हालांकि इस दौरान मायावती ने एक बार फिर से दावा किया कि प्रदेश में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

सपा पर निशाना

मायावती ने प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश के शासन में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मायावती ने कहा कि बुलंदशहर में शर्मनाक बलात्कार कांड हुआ जिस पर कार्यवाही करने में सपा सरकार नाकामयाब रही है।

सपा में गत दिनों मचे सियासी घमासान पर बोलते हुए ंमायावती ने कहा कि उन्होंने कदम-कदम पर अखिलेश यादव के लिए शिवपाल को नजर अंदाज किया है। जिसका नतीजा ये हुआ कि अखिलेश ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है।

Related posts

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री का बेतुका बयान, बोले- मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखे काम करने पड़ते हैं

rituraj

पश्चिम बंगाल में डेंगू से 23 लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लोग प्रभावित

shipra saxena

‘भाजपा के लिए अयोध्या में राम मंदिर कभी भी चुनावी एजेंडा नहीं रहा’- महेंद्रनाथ पांडे

rituraj