यूपी

यूपी विस चुनावः सबसे ज्यादा करोड़पति हाथी पर सवार

bsp यूपी विस चुनावः सबसे ज्यादा करोड़पति हाथी पर सवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी रण में शनिवार को पांचवे चरण का चुनाव प्रचार थमने वाला है। पांचवें चरण में 168 करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार हाथी पर सवार हैं यानि की पांचवे चरण में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार रण में उतारे हैं।

bsp यूपी विस चुनावः सबसे ज्यादा करोड़पति हाथी पर सवार

टॉप 3 कोरड़पति उम्मीदवार

-पांचवे चरण में सबसे धनी गोंडा की कर्नलगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह की कुल सम्पत्ति 49 करोड़ रुपये से अधिक है।

-दूसरे नंबर पर उमेठी सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह हैं, जिनकी 47  रुपये की है।

-तीसरे नंबर पर भाजपा के टिकट पर अमेठी की तिलोई सीट से चुनाव लड़ रहे मंयकेश्वर सिंह की सम्पत्ति 32 करोड़ रुपये की है।

किसके पास कितनी संपत्ति

बस्ती सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदावार राकेश श्रीवास्तव पर 6.18 करोड़, बहराईच ‘विस’ से सपा प्रत्याशी रूबाब सईदा पर 5.94 करोड़, बीएसपी के टिकट पर गोंडा के कर्नलगंज से चुनाव लड़ रहे संतोष कुमार पर 4.36 करोड़, बस्ती जिले की हरैया सीट से निर्दल चुनाव लड़ रहे राजशेखर पर 2.75 करोड़, बहराईच की मठेरा से सपा प्रत्याशी याशर शाह पर 2.38 करोड़, अमेठी ‘विस’ से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति पर 2.31 करोड़ सहित 1 लाख 95 हजार की विवादित देनदारी भी है। इसके अलावा बस्ती की हरैया से बीएसपी उम्मीदवार विपिन कुमार पर 1.97 करोड़, सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ से बसपा प्रत्याशी मो. जमील पर 1.62 करोड़। इसी जिले की इटवा सीटे से बसपा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद पर 1.50 करोड़ और गोंडा की कर्नलगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पर 1.50 करोड़ का कर्ज है।

एक नजर प्रत्याशियों और उनकी संपत्ति पर

अजय प्रताप सिंह (भाजपा) कर्नलगंज (गोंडा) 49.05 करोड़ सम्पत्ति
अमीता सिंह (कांग्रेस) अमेठी (अमेठी) 36.77 करोड़ सम्पत्ति
मंयकेश्वर सिंह (भाजपा) तलोई (अमेठी) 32.71 करोड़ सम्पत्ति
गरिमा सिंह (भाजपा) अमेठी (अमेठी) 24.21 करोड़ सम्पत्ति
रीतेश (बसपा) जलालपुर (अंबेडकर नगर) 21.08 करोड़ सम्पत्ति
अश्वर राज सिंह (आरएलडी) बस्ती सदर (बस्ती) 18.55 करोड़ सम्पत्ति
राकेश श्रीवास्तव (निर्दल) बस्ती सदर (बस्ती) 16.49 करोड़ सम्पत्ति
योगेश सिंह (सपा) कर्नलगंज (गोंडा) 15.89 करोड़ सम्पत्ति
मशरूर आलम (बसपा) खलीलाबाद (संतकरीब नगर) 15.75 करोड़ सम्पत्ति
राम दुलार पाठक (सर्व संभव पार्टी) सुलतानपुर (सुलतानपुर) 12.73 करोड़ सम्पत्ति

किस पार्टी के कितने करोड़पति

एडीआर ने पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर लड़ रहे 617 में से 612 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, बसपा के 51 में से 43

भाजपा के 51 में से 38

सपा के 42 में से 32

कांग्रेस के 14 में से 7

रालोद के 30 में 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

कांग्रेस के 14 उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 4.40 करोड़, भाजपा के 21 उम्मीदवारों की 4.64 करोड़, बसपा के 51 उम्मीदवारों की 4.16 करोड़, सपा के 42 उम्मीदवारों की 3.48 करोड़ और रालोद के 30 प्रत्याशियों की औसत सम्पत्ति 2.20 करोड़ रुपये है।

 

Related posts

कानपुरः मंदिर से रुपए चोरी करने का वीडियो वायरल, महंत ने लगाया दूसरे महंत पर आरोप

Shailendra Singh

व्‍यापारियों का ये एलान जान लें, वरना नहीं मिलेगा सामान

sushil kumar

गोरखपुर में हैवानियत की हदें पार! नृशंस तरीके से हुई मासूम की हत्या से हिला पुलिस महकमा

Shailendra Singh