featured देश राज्य

वायु सेना कर्मियों के शवों को बोरियों और गत्तों में लपेट कर लाया गया: आक्रोश

soldier bodie

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तंवाग में वायु सेना के कर्मियों के वों को प्लास्टिक के बोरों में बांधकर लाया गया इतना ही नहीं बोरों में बांधने के बाद उन्हें गत्तों में बांधकर लाया गया। जिसकी वजह से लोगों में काफी आक्रोश है। इस मामले में सेना ने एक बयान दिया है जिसमें उसने कहा है कि ऊचांई वाली जगहों में शवों को ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि हेलीकॉप्टर पूरा लोड नहीं ले जा पाते। जिसकी वजह से सैनिकों के शवों को बॉडी बैग या ताबूतों के बजाय उपलब्ध स्थानीय संसाधनों से लपेटकर लाया गया।

soldier bodie
soldier bodie

बता दें कि उसके बाद उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि ये असमान्य है। लेकिन गुवाहाटी बेस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के तुरंत बाद उनके शवों को पूरे सैनिक सम्मान के साथ लकड़ी के ताबूतों में रखा गया था। इसके बाद उनके संबंधित परिजनों को भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इन सैनिकों के शवों की ये तस्वीरें उस वक्त खींची गई थीं जब उन्हें गुवाहाटी लाया गया था।

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एचएस पनाग ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि सैनिकों को ऐसे घर लाया गया। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने इस पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। बता दें कि बीते शुक्रवार को तवांग में एमआइ-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दो पायलट और पांच वायुसेना कर्मियों की मौत हो गई थी

Related posts

4 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

इस समय, हम दो चीजों से निपट रहे हैं, नक्सलियों सें और कोरोना वायरस से: छत्तीसगढ़ सुरक्षाबल अधिकारी

Rani Naqvi

अरूण जेटली के जबाब पर चीना बेतुका जबाब, कहा 1962 वाला चीन नहीं है

piyush shukla