Breaking News हेल्थ

सर्दियों के मौसम में चाहते हैं स्वस्थ रहना तो अपनाएं ये टिप्स

winters सर्दियों के मौसम में चाहते हैं स्वस्थ रहना तो अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे अपना रंग पकड़ने लगा है। वातावरण में ठंड का मिजाज अब चढ़ने लगा है, ऐसे में अब आपको अपनी दिनचर्या के साथ खानपान में कुछ नियमित चीजों का इस्तेमाल करना होगा। जिससे आपका स्वास्थ्य फिट रहे और आप तंदरूस्त रह सकें। अगर आयुर्वेद की माने तो इस मौसम में विटामिन डी और सी की हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है। इसके लिए सर्दियों में धूप का सेवन और सूप का इस्तेमाल शरीर में इन विटामिन की कमियों को पूरा करते हैं।

winters सर्दियों के मौसम में चाहते हैं स्वस्थ रहना तो अपनाएं ये टिप्स

इस मौसम में सूर्य की धूप को सेंकना बहुत ज्यादा लाभप्रद रहता है। आमतौर पर सूर्य की रोशनी से शरीर में ऊर्जा के साथ गरमी का श्रोत बढ़ता है । इसके साथ ही हमारे शरीर को जरूरी विटामिन डी की मात्रा भी प्राप्त होती है। आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में अपना शरीर ठंड के कारण कपड़ों से ढककर रखते हैं। जिसके चलते शरीर में धूप नहीं लग पाती है। इसलिए इस मौसम में सूर्य की रोशनी बहुत ज्यादा लाभ प्रद होती है। आप अपनी दिनचर्या में नियमित तौर पर कम से कम 1 घंटे का वक्त धूप सेंकने में गुजारें।

सर्दियों में खानपान में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर को कुछ ऐसा आप दें जिससे अपने शरीर का तापमान आप गरम रख सकें। इसके लिए इस मौसम में सूप का सेवन फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही इस पदार्थ में मिलने मौजूद विटामिन और प्रोटीन शरीर के लिए कई आवश्यक तत्वों को हमें देते हैं। इसके साथ ही इस पेय पदार्थ में इस्तेमाल की गई चीजें जैसे गोल मिर्च, अदरख, लहसून आदि हमारे शरीर में गरमी प्रदान करने के साथ रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाते हैं। हम इस मौसम में वेजिटेबल सूप और चिकेन सूप आदि के जरिए हम इस पेय पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं।

इस मौसम में गरमागरम चाय का मजा तो अलग ही आता है। चारों ओर ठंड का माहौल और आपके हाथों में गरम चाय का प्याला ये सब आपके लिए बहुत अच्छा है लेकिन अगर आप चाय की जगह इस मौसम में काढ़ा का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होगा। क्योंकि इससे आपको ठंड में होने वाली मौसमी बिमारियों से जहां राहत मिलती है। वहीं आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। आप इस काढ़े में तुलसी, अदरख, मुलेटी, गोल मिर्च का इस्तेमाल कर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

Related posts

ऐतिहासिक फैसला, रोबोट को नागरिकता देने वाला पहला देश बना सऊदी

Breaking News

कश्मीर में वरिष्ठ मंत्री पर हमला, लश्कर ने अशांति को दी हवा

bharatkhabar

क्या आपके होंठ जल्द हो जाते ड्राय, तो ये नुस्खे करें ट्राय

Trinath Mishra