यूपी

दुधवा नेशनल पार्क: वन कर्मियों के हत्थे चढ़ा शिकारी

arrest दुधवा नेशनल पार्क: वन कर्मियों के हत्थे चढ़ा शिकारी
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में वन्य जीवों का शिकार करने गए शिकारियों को वन विभाग की गस्ती टीम ने बंदूक सहित एक शिकारी को पकड़ा  है वहीं दूसरा शिकारी वन विभाग को चकमा देकर भागने में सफल रहा ।
arrest दुधवा नेशनल पार्क: वन कर्मियों के हत्थे चढ़ा शिकारी
दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि वन कर्मियों की टीम रमुआ पुर वन बीट के महोली कक्ष संख्या 3 में गस्त कर रही थी इस बीच दो लोग बंदूक लिए हुए जंगल में दिखाई दिए वन कर्मी समय गवाएं बिना समझ गये की ये वन्य जीवों के शिकारी हैं उनको पकड़ने के लिए घेराबन्दी की वन कर्मियों से अपने को घिरा देख शिकारियों ने वन कर्मियों पर फायर करना शुरू कर दिया शिकारियों के द्वारा फायर करने पर वन कर्मियों ने भी जवाबी कई राउंड फायरिंग की इसी बीच शिकारियों की बन्दूक में कारतूस फसने को वन कर्मी भांप गये और कोई मौका गवांए बिना शिकारियों के ऊपर अपनी जान की परवाह किये बगैर टूट पड़े जिससे एक शिकारी को मय बन्दूक के पकड़ लिया और दूसरा शिकारी भागने में सफल हो गया पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम चम्पू पुत्र नवरोज निवासी बौधिया कला और अपने दूसरे साथी का नाम जुगुल पुत्र भगवान दीन बताया वन कर्मियों की टीम में राकेश शुक्ला वन दरोगा,अभिलाष फोरेस्टर आदि मौजूद रहे पकड़े गए शिकारी को वन्य जीव अधिनयम के तहत कार्यवाही करने की बात कही।
rp masroor lakhimpur दुधवा नेशनल पार्क: वन कर्मियों के हत्थे चढ़ा शिकारी -मसरूर खान

Related posts

किसानों से मंडियों में अब तक 21.954 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, 73 जिलों में खरीद की प्रक्रिया चालू

Rahul

शीला के दिए ‘करो या मरो’ नारे पर सपा भड़की

bharatkhabar

शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

kumari ashu