Breaking News बिहार राज्य

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सिवान में बनाई गई ‘मानव श्रृंखला’

22 01 2018 21siw38 c 2 सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सिवान में बनाई गई 'मानव श्रृंखला'

सिवान। दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहल पर सिवान के अलग-असग प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मानव श्रृंखला सफल बनाने के लिए प्रशासन समेत अलग-अलग संगठनों ने अपना योगदान दिया। सिवान में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद निर्धारित समय से आधे घंटे पहले लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। सड़कों पर हाथ से हाथ जोड़कर लोगों के साथ बच्चों ने मानव श्रृंखला में भाग लिया। 300 किमी लंबी इस मानव श्रृंखला में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में समाज को ऐसी कुरीतियों से दूर करने पर अपनी रजामंदी दी। 22 01 2018 21siw38 c 2 सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सिवान में बनाई गई 'मानव श्रृंखला'

सिवान के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र में 19 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने दहेज प्रथा तथा बाल विवाह जैसी प्रथा को दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी समेत, स्कूल, कॉलेज के शिक्षक, छात्र- छात्राएं, डीलर, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, एएनएम आदि शामिल थीं। मानव श्रृंखला अफराद से पसनौनी तक बन अफराद मोड़ पर विधायक हेमनारामण साह, एसडीओ मंजीत कुमार, डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद, बीडीओ रवि कुमार, सीओ रविराज, पुलिस निरीक्षक अभिनंदन मंडल, थानाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, प्राचार्य प्रो. अभय कुमार ¨सह आदि शामिल थे।

 

 

Related posts

पीएम मोदी के करीबी सुरेश भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री

Hemant Jaiman

सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो सबूत रक्षा मंत्रालय को सौंपे

shipra saxena

कर्नाटक उपचुनाव 2018 में ऐसे कांग्रेस से बदला ले सकती है कांग्रेस

Rani Naqvi