धर्म

कैसा रहेगा 2018, राशियों से जानिए अपने कल का हाल

sun 1 कैसा रहेगा 2018, राशियों से जानिए अपने कल का हाल

नई दिल्ली। साल 2017 अच्छी-बुरी यादों और खट्टे-मीठे पलों के साथ बित गया। आज नया साल आ गया। नए साल से हर किसी को ढेरों उम्मीदें होती हैं। नए साल आपमें जोश भरता है और साथ ही आपको मौका देता है एक बार फिर सबकुछ अच्छा करने का। आईये आपको बताते हैं कि राशि के हिसाब से कैसा होगा आपका 2018।

sun 1 कैसा रहेगा 2018, राशियों से जानिए अपने कल का हाल

 

 

मेषः नया साल 2018 वित्तिय मामलों के हिसाब से बेहतर रहेगा। हालाांकि ग्रहों की स्थिति से उतार चढ़ाव आते रहेंगे। आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि आप के अंदर वो क्षमता है, लेकिन आपको इसका बेहतर इस्तेमाल करना होगा।आय के नए स्रोत बनेंगे और इन स्रोत से आप ठीक-ठाक पैसे भी कमाएंगे। अक्टूबर 2018 के मध्य में आपके मुताबिक़ चीजें नहीं होंगी।

वृषभः आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरुरत है।फालतू खर्च पर लगाम लगाना होगा।आर्थिक तंगी के कारण आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। जनवरी में थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।। हालांकि वस्तु उपाय से चीजों को ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है।अक्टूबर के वक्त आपकी स्थिति में सुधार होगा।

मिथुनः इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर रहने वाली है। आपको आय का नया जरिया मिलेगा।जल्द ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब हो जाएंगे और पैसे भी खूब कमाएंगे। मई से नवंबर की अवधि में आप निश्चित तौर पर अच्छे पैसे कमाएंगे।आर्थिक लेन देन में एहतियात बरतें।

कर्कः आपके लिए 2018 बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को थोड़ा मजबूत करने की जरुरत है।आपके प्रयासों से आमदनी बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर खर्च बढ़ने से आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। साल 2018 में आपका सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च तक का है। इस अवधि में आप कुछ अप्रत्याशित बदलावों को महसूस करेंगे। शेयर बाजार से आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

सिंहः साल 2018 सिंह राशि वालों के लिए उत्तम होगा। इस साल आपको पैसे को लेकर तंगी नहीं रहेगी। अगर आपने किसी को पैसे दिए हैं तो वो पैसे इस समय तक में वापस मिल जाएंगे। समझदारी-पूर्वक लिए गए आपके फैसले आपको बेहतर मुनाफा दिलाएंगे। बैंक में बचत बढ़ने के साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।

कन्याः 2018 में कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी।कारोबार के लिए दूर तक जा सकते हैं।पैसे बचाने में सफल होंगे। इस साल घर और गाड़ी भी खरीद सकते हैं।खासकर जनवरी महीने में मुनाफे की अपार संभावना है। वहीं अक्टूबर के बाद आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

तुलाः साल 2018 तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पैसे के कारण आपको कोई काम नहीं रुकेगा।आप अपने पूराने कर्ज भी चुक्ता कर सकते हैं।जनवरी से मार्च तक की अवधि में आपकी कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। नए कारोबार में निवेश की आप योजना बना सकते हैं और यह निवेश आपके लिए सुखःद भी रहेगा। व्यवसाय के विस्तार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

वृश्चिकः साल 2018 में आपको धन के मामले में ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी। पर्याप्त धन होने पर ही कोई काम शुरु करें।जल्दबाजी में आर्थिक फैसले ना लें क्योंकि धन के नुकसान की संभावना ज्यादा हैं।अनुसार इस साल पैसे कमाने और बचाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, हालाँकि आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर किसी को उधार या क़र्ज देते समय सावधान रहें।

धनुः पूरे साल आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। मनोरंजन में आप पैसे खर्च करेंगे और जिंदगी का आनंद लेंगे। अगर आप विदेशी कारोबार से जुड़े हैं तो अप्रत्याशित मुनाफा मिलने वाला है। जिंदगी को इस साल आप खुल कर जिएंगे।आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी और आप इसमें सफल भी रहेंगे। इसके अलावा आप पार्टनर के लिए हीरे की ज्वेलरी खरीदेंगे।

मकरः जातकों को थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है। नई शुरुआत के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ रहें हैं तो सोच समझ कर पैसे लगाएं। जमीन जायदाद से संबंधित परेशानी हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो आपको बेहतर मुनाफा होने वाला है। सट्टेबाजी और लॉटरी से दूर रहें। कुल मिलाकर इस साल आपको आर्थिक मामलों में कुछ सतर्कता बरतनी होगी।

कुंभः अगर आपका व्यवसाय आर्ट, डिजाइनिंग,फैशन और निर्यात से जुड़ा है तो बहुत मुनाफा मिलने वाला है। वहीं जो जातक विदेशी सर्विस से जुड़े हैं उनकी भी कमाई अच्छी होने वाली है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी जाँच कर लें।

मीनः आने वाले समय में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जनवरी से लेकर मार्च तक का समय ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।मार्च के बाद का समय शानदार है।रिश्तों के मामले में समय अनुकूल नहीं है क्योंकि पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।कुछ सावधानी बरतें और नए साल का आनंद लें।

Related posts

जाने क्यूं मनाते है वैष्णव निर्जला एकादशी

piyush shukla

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र व कथा

Rahul

26 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul